नोएडा, मार्च 15 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। बिसरख कोतवाली पुलिस पर एक अधिवक्ता ने उनके और परिवार के साथ अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया। इसके विरोध में रविवार को कई अधिवक्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ता अमित राणा ने बताया कि सूरजपुर स्थित न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता फरीद अहमद अपने परिवार के साथ ककराला गांव में रहते हैं। शनिवार रात साढ़े 11 बजे चार पुलिसकर्मी अधिवक्ता के घर पहुंचे। आरोप है कि यहां अधिवक्ता और उनके परिवार से अभद्रता की। पिटाई के बाद अधिवक्ता को कोतवाली में लाकर बंद कर दिया गया। सूचना मिलने पर रविवार सुबह जिला दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी बोड़ाकी और सचिव शोभाराम चंदीला अन्य साथी अधिवक्ताओं के साथ बिसरख कोतवाली पहुंचे। अवैध हिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.