मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। माड़ीपुर रोड नंबर दो निवासी अधिवक्ता मो. सबाह हुसैन आजाद से मोबाइल पर पांच लाख रुपए रंगदारी की मांग करते हुए हत्या की धमकी दी गई है। उन्होंने काजी मोहम्मदपुर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए सुरक्षा की मांग की है। पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह 8:50 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। एक सप्ताह के भीतर पांच लाख रुपए देने की मांग की गई। रुपये नहीं देने पर हत्या की धमकी दी गई। अधिवक्ता ने बताया कि जिस नंबर से कॉल आई, ट्रू कॉलर पर नंबर धारक का नाम सृष्टि टोप्पो प्रदर्शित हो रहा है। वहीं, व्हाट्सएप प्रोफाइल पर एक युवक की तस्वीर लगी हुई है। हालांकि, स्पष्ट नहीं है कि नंबर वास्तविक है या फर्जी आईडी के जरिए इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं, थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि जांच की जा रही है।

ह...