सीतामढ़ी, मई 10 -- रीगा। थाना क्षेत्र के कुसमारी-बसंतपट्टी पथ में रामपुर सिंघोरबा के बीच पुल के निकट अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाडे पिस्टल के बलपर 60 हजार रुपये लूट लिया है। लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश पश्चिम की तरफ भाग निकला। जानकारी के अनुसार शिवहर के पुरनहिया थाना क्षेत्र के बेदौल बाज गांव निवासी बलराम प्रसाद सिंह के पुत्र विपिन कुमार सिंह अपने घर से 60 हजार रुपए लेकर अपने किसी परिजन के इलाज के लिए सीतामढ़ी जा रहे थे। जैसे ही रामपुर गंगौली पुल के निकट बाइक से पहुंचे पूर्व से घात लगाए अपराधी इशारा कर गाड़ी को रोकवाया गाड़ी रुकते ही बंदूक दिखाकर जेब में रखा रुपए लूट लिया एवं अपराधी पश्चिम दिशा की ओर भाग निकला। वही जिसके बाद पीड़ित डायल 112 पर फोन कर फटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है। विपिन कुमार सिंह ...