बुलंदशहर, फरवरी 25 -- खुर्जा। द बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयवीर सिंह छौंकर अपने किसी निजी कार्य से एसडीएम कोर्ट गए थे। वहां पर किसी बात को लेकर एसडीएम प्रतीक्षा पांडे और जयवीर सिंह के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि एसडीएम ने जेल भिजवाने तक की धमकी दे डाली। जिसके बाद अध्यक्ष ने कचहरी पहुंचकर मामले की जानकारी साथी अधिवक्ताओं को दी। जिसके बाद सभी नाराज होकर कचहरी गेट के सामने एकत्र हुए। सभी ने एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठकर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ भी अधिवक्ताओं की तीखी नोकझोंक हुई। एसडीएम प्रतीक्षा पांडे व सीओ शोभित कुमार मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने पदाधिकारियों से बातचीत कर उन्हें समझाकर शांत कराया। जिसके बाद अधिवक्ताओं ने जाम खोल दिया। उसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। इस मौके पर पू...