अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन
हरदोई, सितम्बर 2 -- हरदोई। अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल लागू किए जाने की मांग को लेकर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी त्रिवेदी और महामंत्री पंकज कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अधिवक्ताओं पर बढ़ते हमलों, मारपीट, धमकियों और झूठे मुकदमों का हवाला देते हुए सुरक्षा के प्रभावी प्रबंध किए जाने की मांग की गई है। अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सितंबर 2023 में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट का मसौदा तैयार करने के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की थी। समिति द्वारा रिपोर्ट राज्य विधि आयोग को सौंपे जाने की बात कही गई थी, लेकिन करीब तीन वर्ष बीतने के बाद भी इस दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे अधिवक्ताओं में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट का मसौदा सार्वजनिक कर तत्काल लागू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.