अधिवक्ता सुरक्षा कानून की पहल की मांग की
पलामू, अगस्त 6 -- मेदिनीनगर। भाजपा के नेता एवं अधिवक्ता किशोर पांडेय नई दिल्ली स्थित बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) कार्यालय में चेयरमैन एवं राज्यसभा सांसद मनन मिश्रा से मुलाकात की। इस दौरान अधिवक्ताओं के हित, नवोदित विधि स्नातकों की समस्याओं और विधि व्यवसाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विषय रखते हुए निदान की दिशा में पहल की मांग की। उन्होंने बीसीआई की ओर से अधिवक्ता नामांकन शुल्क को 750 रुपये से बढ़ाकर 22,500 रुपये किए जाने के प्रस्ताव का उल्लेख किया और कहा कि इससे आर्थिक रूप से कमजोर विधि स्नातकों की परेशानी बढ़ी है। उन्होंने राज्यसभा में अधिवक्ता सुरक्षा कानून का मुद्दा उठाने के लिए मनन मिश्रा का आभार जताया। साथ ही अधिवक्ता सुरक्षा कानून की दिशा में भी पहल का अनुरोध किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.