रायबरेली, फरवरी 12 -- ऊंचाहार। रामपुर जिले में हुई अधिवक्ता की हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ता सुरक्षा एक्ट लागू किये जाने की माग की है। गुरुवार को इसी घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए घटना में शामिल आरोपी को फांसी की सजा दिलाये की मांग की और कहा कि अधिवक्ता सुरक्षा एक्ट लागू ताकि अधिवक्ताओं के साथ घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पूर्व अध्यक्ष राकेश चन्द्र उपाध्याय ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाये और कहा कि ऐसी घटनाओं से अधिवक्ता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.