अधिवक्ता सुभाष हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी
रायबरेली, फरवरी 26 -- करनैलगंज। हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुभाष मिश्र की हत्या के मामले में जांच के दौरान प्रकाश में आए एक अन्य अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय के अनुसार अधिवक्ता हत्याकांड में पीड़ित पक्ष ने कुछ लोगों के घटना में शामिल होने की जानकारी देने के साथ नाम दिए गए हैं। जांच के दौरान उन नामों में एक अभियुक्त ध्रुवकुमार दूबे निवासी ग्राम नारायनपुर मांझा का नाम प्रकाश में आया। जिन्हें बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि चार लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज थी, पांचवां नाम जांच में सामने आया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.