कानपुर, अप्रैल 24 -- कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर कस्बे में बुधवार देर शाम चाय की दुकान पर बैठे बिजली विभाग के सेवानिवृत्त कर्मी पर वहीं रहने वाले एक युवक ने गाली गलौज करने के साथ धारदार औजार से हमला कर दिया। उनको बचाने के प्रयास करने पर उसने एक अधिवक्ता को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को उपचार को भेजने के साथ ही आरोपित को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू की है। नेहरू नगर अकबरपुर के रहने वाले बिजली विभाग के सेवानिवृत्त कर्मी सुरेश बाबू द्विवेदी बुधवार शाम को ओवरब्रिज के निकट पेट्रोल पंप के बगल में विष्णु कुमार शुक्ल की चाय की दुकान पर बैठे थे। यह भी पढ़ें- अधिवक्ता सहित दो लोगों पर धारदार औजार से हमला वहां पहुंचे मोहल्ले के एक युवक ने अचानक वहां आकर उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसने उन पर धारदार औजार से ताबड़तोड़ हमल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.