आगरा, अप्रैल 29 -- अधिवक्ता सहयोग समिति का अध्यक्ष, महासचिव समेत कई पदों के लिए वार्षिक चुनाव आठ मई को दीवानी परिसर में होगा। समिति के महासचिव कृपाल सिंह वर्मा के मुताबिक चुनाव अधिकारी रामप्रकाश शर्मा तथा उप चुनाव अधिकारी प्रमोद लवानियां एडवोकेट को बनाया गया है। नामांकन दो, चार व पांच मई को होंगे। नाम वापसी व सत्यापन छह मई को होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...