कानपुर, मई 27 -- कानपुर, संवाददाता। कोहना में एक महिला ने अधिवक्ता पर साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट करने का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- अधिवक्ता ने परिचितों पर मारपीट का आरोप लगाया आरोपितों का कृत्य पीड़िता के अनुसार आरोपितों ने बेटे को बेरहमी से पीटा और पति से जबरन सादे कागज में हस्ताक्षर करवाये। विरोध करने पर आरोपितों ने घर में तोड़फोड़ की और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद कोहना पुलिस ने शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से की। जिनके आदेश पर कोहना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।घटना का विवरण तिलक नगर निवासी रश्मि हंसपाल के अनुसार बीती 29 अप्रैल की दोपहर अधिवक्ता आशुतोष सिंह कटियार अपने चार-पांच साथियों के साथ घर में जबरन घुस गए। ...