लखनऊ, मार्च 10 -- साइबर जालसाजों ने अधिवक्ता समेत दो लोगों के खाते से 5.30 लाख रुपये पार कर दिए। कहीं जालसाज ने पार्ट टाइम जॉब के नाम पर ठगा तो कहीं मोबाइल चोरी कर खाते से रुपये निकाले। साइबर ठगी के यह मामले हसनगंज और पारा थाने के हैं। पुलिस ने केस दर्ज किया है। बाजारखाला के पुराना हैदरगंज निवासी अधिवक्ता आनंद प्रकाश अवस्थी ने बताया कि एक मार्च की रात डालीगंज में सामान खरीदने गए थे। इस दौरान उनका मोबाइल फोन चोरी हो गया। इसी दौरान जालसाजों ने उनके भारतीय स्टेट बैंक नक्खास खाते से दस बार में 1,41,100 रुपये और पंजाब नेशनल बैंक सिविल कोर्ट शाखा से नौ बार में 69,700 रुपये पार कर दिया। बैंक में शिकायत करने के बाद पीड़ित आनंद प्रकाश ने हसनगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं, तेंदुलकार पाल पारा के हंसखेड़ा स्थित सिंधी कॉलोनी में रहते हैं। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.