लखनऊ, मई 11 -- चोरों ने चिनहट में दो अधिवक्ता के घर चोरी कर ली। बिजनौर में भी चोरी की वारदात हुई। सभी मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। चिनहट के नंदी विहार कॉलोनी निवासी अधिवक्ता धनंजय तिवारी कुछ दिन पहले वह गोंडा गांव गए थे। रविवार को घर लौटे तो मेन गेट से लेकर अंदर तक दरवाजे, अलमारी के ताले टूटे थे। चोरों ने लाखों के जेवर और 80 हजार रुपए चोरी कर लिए। साथ ही चिनहट के लौलाई गांव निवासी अधिवक्ता अनूप कुमार मिश्रा कुछ दिन पहले काम से बाहर गए थे। चोरों ने एक मई को उनके घर से 60 हजार रुपए, जेवर, भगवान की पीतल की मूर्ति चोरी कर ली। वहीं, बिजनौर के कमलापुर निवासी शशि 22 अप्रैल को उन्नाव के सेरसा में बहन के घर गई थीं। अगले दिन सुबह करीब सात बजे जब घर लौटी तो देखा कि घर से 10 हजार रुपए चोरी हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...