अधिवक्ता समिति ने कार्यबहिष्कार किया स्थगित
जौनपुर, अप्रैल 2 -- जौनपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट अधिवक्ता समिति की साधारण सभा की बैठक गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता बार के अध्यक्ष अधिवक्ता घनश्याम सिंह ने की और संचालन महामंत्री मनोज कुमार मिश्र ने किया। इस दौरान सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में तय हुआ कि उपजिलाधिकारी न्यायिक जौनपुर तथा नायब तहसीलदार सरेमू और खपरहां के न्यायालयों के कार्यबहिष्कार को स्थगित किया जाता है। यह निर्णय जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) के साथ हुई वार्ता के बाद लिया गया। अब कल यानी चार अप्रैल से अधिवक्ता संबंधित न्यायालयों में विधिक कार्य करेंगे। समिति ने निर्णय लिया कि इस प्रस्ताव की प्रति जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी न्यायिक, नायब तहसीलदार खपरहों और सरेमू सहित सभी संबंधित न्यायालयों को सूचना के लिए भेजी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.