अधिवक्ता सभा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
बलरामपुर, जुलाई 25 -- उतरौला, संवाददाता। मोहम्मद जौहर अली विश्वविद्यालय को ध्वस्त किए जाने के विरोध में शनिवार को अधिवक्ता सभा बलरामपुर के तत्वावधान में उतरौला में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से लोगों को विश्वविद्यालय बचाने के लिए जागरूक करने के साथ जनसमर्थन जुटाया गया। इसमें समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दर्ज कराया। अभियान की शुरुआत अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह आशू व तहसील अध्यक्ष लालू यादव ने की। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य राम दयाल यादव ने कहा कि शिक्षा के मंदिर को ध्वस्त करना उचित नहीं है। उन्होंने सरकार की कार्रवाई को दमनात्मक और प्रतिशोध की भावना से प्रेरित बताते हुए इसका विरोध किया। डॉ. एहसान खान ने विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.