हाजीपुर, अप्रैल 20 -- हाजीपुर। निज संवाददाता जिला अधिवक्ता संघ परिसर में रविवार को अधिवक्ता स्व. सत्यनारायण सिंह की 38वीं पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनायी गयी। इस अवसर उनके चित्र पर अधिवक्ताओं और बुद्धिजीवियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अघ्यक्षता संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार ने की। अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री सिंह को युवा अधिवक्ताओं का प्रेरणा स्रोत बताया। संचालन एनडीपीएस के विशेष लोक अभियोजिनक एवं स्व. सत्यनारायण सिंह के पौत्र सुमित कुमार ने किया। उन्होंने पूर्वज को नमन करते हुए नशा छोड़ो देश जोड़ो अभियान पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए घातक है बल्कि यह परिवार और समाज दोनों को कमजोर करता है। अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो आने वाली पीढ़ी पर इसका बेहद नकारात्मक प्रभाव पड़ सकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.