आजमगढ़, फरवरी 26 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। अधिवक्ता संशोधन बिल के खिलाफ सगड़ी तहसील के अधिवक्ताओं ने बुधवार को कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से सगड़ी तहसील बार के अध्यक्ष सचिदानंद राय, महामंत्री अजीत कुमार यादव, पतिराम यादव, मणिकेश्वर मिश्र, अविनाश राय सोनू, आशीष कुमार मिश्रा, सूर्यभान सरोज, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.