मेरठ, जुलाई 26 -- बदायूं में संयुक्त बार एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में शनिवार को प्रदेश स्तरीय अधिवक्ता महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में प्रदेशभर से आए अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया और कई अहम प्रस्ताव पारित किए। सम्मेलन में अधिवक्ता संरक्षण कानून को शीघ्र लागू किये जाने की जोरदार मांग की गई। सम्मेलन में यह निर्णय लिया गया कि यदि अधिवक्ताओं की प्रमुख मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। अंत में सभी अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।सम्मेलन की अध्यक्षता जिला बार एसोसिएशन बदायूं के अध्यक्ष देवपाल सिंह ने की, जबकि संचालन महासचिव संदीप कुमार मिश्रा ने किया। यह भी पढ़ें- जरूरी-बड़ा कार्यक्रम है--प्रदेश स्तरीय अधिवक्ता म...