अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम की मांग का मुंगेर में स्वागत
मुंगेर, अगस्त 3 -- मुंगेर, एक संवाददाता। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद, जिला इकाई, मुंगेर ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा द्वारा राज्यसभा में अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम की मांग उठाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। परिषद के पदाधिकारियों ने इसे अधिवक्ताओं की सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल बताया है। परिषद के बिहार प्रांत उपाध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता निर्मल कुमार सिंह ने कहा कि, राज्यसभा में अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम की मांग उठाया जाना अधिवक्ता समाज के लिए सुखद और स्वागतयोग्य कदम है। वहीं, जिलाध्यक्ष अधिवक्ता ज्योति कुमार ने इसे ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि, इससे अधिवक्ताओं की सुरक्षा संबंधी मांग को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी। जबकि, जिला महामंत्री प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि, श्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.