देवरिया, जनवरी 29 -- देवरिया, निज संवाददाता। दीवानी न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ता संघ भवन का नाम बदलने को लेकर बुधवार को अधिवक्ताओं का दो खेमा आमने-सामने हो गया। सभागार के नये नामकरण विवाद ने तूल पकड़ लिया, जिससे अधिवक्ता संघ के भीतर पदाधिकारियों में गहरा मतभेद उभर कर सामने आ गया है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि जल्द ही दोनों गुटों की संयुक्त बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें पूरी उम्मीद है कि सर्वमान्य समाधान निकल जाएगा। तब तक सभी से अनुरोध है कि संयम बरतें । एक गुट का कहना है कि जो नाम पहले था वही रहना चाहिए, जबकि दूसरे गुटका कहना है कि वर्तमान परिवेश में वह नाम प्रासंगिक नहीं रह गया है । अधिवक्ताओं का आरोप है कि बिना सर्वसम्मति के निर्णय थोपने की कोशिश की जा रही है, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है। इस मुद्दे पर हुई आप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.