अधिवक्ता संघ ने लंबे समय से खराब आरओ सिस्टम को दुरुस्त कराया
लातेहार, मई 12 -- लातेहार, प्रतिनिधि। लातेहार जिला अधिवक्ता संघ ने लंबे समय से खराब पड़े आरओ सिस्टम को दुरुस्त करा दिया है। संघ के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव ने बताया कि आरओ के खराब होने के कारण अधिवक्ताओं, मुवक्किलों और परिसर में आने वाले आम लोगों को भीषण गर्मी में पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा था। कई बार शिकायत और आग्रह के बावजूद जब व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो अधिवक्ता संघ ने खुद आगे बढ़कर जिम्मेदारी उठाई और आरओ मशीन की मरम्मत करा दी। जानकारी के अनुसार आरओ खराब होने के बाद अधिवक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग की थी। अधिकारियों की ओर से सकारात्मक आश्वासन भी मिला ,लेकिन इसे दुरुस्त नहीं किया जा सका। आखिरकार जिला अधिवक्ता संघ ने पहल करते हुए मैकेनिक बुलाया व आरओ मशीन को ठीक कराया। मशीन चालू होत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.