प्रयागराज, मई 25 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। जिला अधिवक्ता संघ इलाहाबाद के चुनाव सत्र 2025-26 के लिए नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन सोमवार को भी अधिवक्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। चुनाव अधिकारी बेणी माधव पांडेय के अनुसार सोमवार को कुल 38 दावेदारों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए। तीन दिनों की पूरी नामांकन प्रक्रिया में कुल 133 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं।

नामांकन की प्रक्रिया तीसरे दिन अध्यक्ष पद पर मनोज कुमार सिंह 'लोकेश' ने नामांकन भरा। मंत्री पद पर सैय्यद अली अंसार, रत्नेश कुमार शुक्ला, ललित ओझा एवं ऋषि कुमार सहित कुल 4 दावेदारों ने, उपाध्यक्ष पद के लिए 8, उपाध्यक्ष महिला पद के लिए 2, संयुक्त मंत्री पद के लिए 2, कोषाध्यक्ष महिला पद के लिए 2, पुस्तकालयाध्यक्ष पद के लिए एक, ऑडीटर के लिए एक तथा कार्यकारिणी सदस्य पद ...