अधिवक्ता संघ के भवन निर्माण कार्य शुरू
पलामू, जून 7 -- मेदिनीनगर। पलामू जिला अधिवक्ता संघ भवन का कार्य युद्धस्तर पर 6 जून से प्रारंभ हो गया। अधिवक्ता संघ भवन का कार्य संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष बिनोद कुमार तिवारी, महासचिव अजय कुमार पांडेय, सहायक सचिव पुस्तकालय संतोष कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष श्री जय किशोर पाठक, सहायक कोषाध्यक्ष देव कुमार शुक्ला, वरिष्ठ अधिवक्ता दिवाकर दुबे, मनी शंकर चतुर्वेदी, विनय कुमार सिंह सहित आदि की मौजूदगी में शुरू किया गया। भवन ध्वस्त करने का कार्य शनिवार को प्रारंभ किया गया। महासचिव अजय पांडेय ने संवेदक को यथाशीघ्र भवन निर्माण कार्य पूर्ण करने की सलाह देते हुए कहा कि संघ भवन निर्माण में किसी तरह की गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं किया जाएगा और किसी भी सहयोग के लिए अधिवक्ता संघ संवेदक के साथ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.