अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष की हालत बिगड़ी
चतरा, जून 17 -- चतरा विधि संवाददाता। जिला अधिवक्ता संघ चतरा के पूर्व अध्यक्ष शक्ति कुमार सिंह का बुधवार को न्यायालय में कार्य करते हुए अचानक तबीयत खराब हो गयी। तत्काल उन्हें उपचार हेतु संघ के सचिव मुरली मनोहर मिश्र, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह एवं कोषाध्यक्ष रवि कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार हेतु सदर अस्पताल चतरा ले जाया गया। सदर अस्पताल में डॉक्टरों के द्वारा उपचार के दौरान बताया गया कि इन्हें हार्ट अटैक आया है, और यहां पर बेहतर इलाज नहीं हो सकता है। इसलिए इन्हें बेहतर चिकित्सा की आवश्यकता है और बेहतर उपचार हेतु इनको हजारीबाग आरोग्यम अस्पताल ले जाया जा रहा है। बताते चले कि इन्हें पहले भी हार्ट अटैक आ चुका है। इस तरह की समस्या से वे पूर्व से ग्रसित हैं। अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए भगवान से प्रार्थना किया है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.