आरा, मार्च 6 -- आरा, संवाददाता। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व लोक अभियोजक (पी.पी.) और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़कर समाज सेवा करने वाले 87 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता उदय नारायण प्रसाद के निधन पर कोर्ट परिसर स्थित अधिवक्ता हॉल में शोक सभा शुक्रवार को की गई। अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा ने की और संचालन महासचिव मनमोहन ओझा ने किया। अध्यक्ष श्री मिश्रा ने कहा कि आरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और बार की गरिमा बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शोक सभा में उदय नारायण प्रसाद व एक अन्य अधिवक्ता ब्रजहस्ता शरण पाण्डेय के आत्मा की शांति के ईश्वर से प्रार्थना की गई। वहीं स्व प्रसाद और ब्रजहस्ता शरण पाण्डेय के निधन पर प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेन्द्र कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.