महोबा, मई 15 -- महोबा,संवाददाता। जिला अधिवक्ता समिति के चुनाव में अध्यक्ष पद पर बालेन्द्र पाराशर व महामंत्री पद पर राजेन्द्र तिवारी ने जीत दर्ज की है। परिणाम घोषित होने के बाद अधिवक्ताओं ने फूल मालाओ से स्वागत किया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हित के लिए कार्य करने की बात पर जोर दिया है।शुक्रवार को जिला अधिवक्ता समिति का चुनाव हुआ अध्यक्ष महामंत्री कोषाध्यक्ष व अन्य पदो पर हुए चुनाव को लेकर सुबह से ही अधिवक्ताओं के मतदान करने का सिलसिला शुरु हो गया। अधिवक्ताओं में मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा था। देर शाम को परिणाम घोषित किए गए। बालेन्द्र पाराशर को 318 मत मिले जबकि रामसजीवन को 251 पद मिले। बालेन्द्र पाराशर ने 67 मतो से जीत दर्ज कर ली। महामंत्री पद पर राजेन्द्र तिवारी को 393 मत मिले जबकि बालेन्द्र रैकवार को 174 मत मि...