प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 10 -- सिविल बार एसोसिएशन की बैठक में अधिवक्ताओं ने कार्यों में पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन, संघ विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई जाने को लेकर एक स्वर से प्रस्ताव किया गया। वक्ताओं ने अपनी बात रखते हुए पीड़ित अधिवक्ताओं की मदद कराने पर भी जोर दिया। सिविल बार एसोसिएशन की बैठक संघ के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद पांडेय की अध्यक्षता में न्याय भवन परिसर में हुई। बैठक में वित्तीय व्यवस्था को दुरुस्त करने पर जोर दिया। संघ के संचालन और कार्यों में निष्पक्षता, अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने पर भी जोर दिया। संघ विरोधी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ संघ के संविधान में वर्णित प्राविधानों के तहत सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। संघ के अधिवक्ता जियालाल सरोज के साथ हुई घटना से संबंधित लोगों के खिलाफ क...