बलरामपुर, अप्रैल 27 -- श्रीदत्तगंज, संवाददाता। अधिवक्ता संघ उतरौला के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को अधिवक्ता संघ भवन में आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त शम्भू लाल ने दी। चुनाव अधिकारी ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल जज जूनियर डिवीजन, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन, एसडीएम उतरौला, तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण के उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रहलाद यादव एवं महामंत्री रवि मिश्रा समारोह को संबोधित करेंगे। वहीं मुख्य अतिथि पदाधिकारियों को न्यायिक परंपराओं, अधिवक्ताओं की जिम्मेदारियों तथा संगठन की भूमिका पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। समारोह को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.