कौशाम्बी, जून 22 -- पिपरी थाना क्षेत्र के कुंदनपुर मजरा भीखपुर मेड़वारा निवासी संजीव कुमार पेशे से अधिवक्ता हैं। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह उनके चचेरे भाई दिलीप कुमार के साथ कुछ लोग घर में घुसकर मारपीट कर रहे थे। पीड़ित के मुताबिक, इसका विरोध करने पर आरोपियों ने उनकी भी पिटाई शुरू कर दी। चायल तहसील में दिखने पर गोली मार देने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस को फोन किया तो आरोपी पथराव करते हुए भाग खड़े हुए। इस दौरान उनकी एक बाइक वहीं पर छूट गई। मामले की शिकायत पर डीहा घूरी चायल निवासी मेठ, उसके बेटे, गिरिया खालसा निवासी मुनेश कुमार व सात-आठ अज्ञात लोगों पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। डीएसपी अभिषेक सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई कराने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...