गोपालगंज, मार्च 7 -- गोपालगंज। पटना उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता अजय ठाकुर की पुत्रवधू व अधिवक्ता वैष्णवी ठाकुर के सड़क दुर्घटना में निधन पर जदयू लॉ सेल के वरिष्ठ नेता व अधिवक्ता मोहनीश कुमार शाही ने शोक जताया है। उन्होंने बताया कि सिलीगुड़ी से लौटने के दौरान हुई भीषण दुर्घटना में वैष्णवी ठाकुर के निधन की खबर से अधिवक्ता समाज मर्माहत है। वैष्णवी होनहार, कर्मठ और सौम्य स्वभाव की अधिवक्ता थीं। उनके निधन से अधिवक्ता समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.