जमशेदपुर, जनवरी 21 -- जमशेदपुर। गोलमुरी नामदा बस्ती निवासी अधिवक्ता विभाष चंद्र सिंह का बुधवार सुबह टाटा मैहरबाई अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उन्होंने 1989 में जमशेदपुर जिला कोर्ट से वकालत शुरू की थी। इधर अधिवक्ता के निधन की सूचना पाकर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आरएन दास, उपाध्यक्ष बलाई पंडा महासचिव कुमार राजेश रंजन अधिवक्ता अक्षय कुमार झा शंकर सिंह एवं अन्य ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी है। अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने बताया कि विभाष चंद्र सिंह का पहले से अस्पताल में इलाज चल रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.