आरा, जून 19 -- आरा। ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस (आइलाज) की केंद्रीय कमेटी के सदस्य अधिवक्ता अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी ने सिविल कोर्ट आरा के अधिवक्ता सह जिला विधि प्राधिकरण भोजपुर के अध्यक्ष विजय सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। निधन की जानकारी मिलने पर उनके आवास श्री टोला आरा पहुंचकर पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी ने कहा कि विजय सिंह यादव का निधन अधिवक्ता समुदाय के लिए अपूरणीय क्षति है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...