बेगुसराय, अगस्त 17 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। सिंघौल थाना क्षेत्र के डुमरी मोहल्ला में रविवार की देर शाम अपने बीमार चचेरे भाई को देखने गया अमित कुमार राय पर उसकी चचेरी बहन व बहनोई ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें वे बुरी तरह से जख्मी हो गये। उसे बचाने के लिए आये उनका पुत्र शुभम कुमार, चचेरा भाई चंदन कुमार व भतीजा अंकित को मारपीट कर जख्मी कर दिया। खून से लथपथ हालत में परिजनों ने उसे उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना का विवरण जख्मी अमित कुमार राय सिविल कोर्ट में अधिवक्ता लिपिक का काम करता है। जख्मी मुंशी ने बताया कि संजय कुमार अपनी जमीन को जोतवाने गया था। जमीन जोतवाने के बाद वह बीमार पड़ गया। किसी ने फोन किया कि आपका चचेरा भाई संजय कुमार काफी बीमार है। आकर इसे जल्दही में इलाज कराएं। उसकी ही सूचना पर अपने घर से कुछ ...