मधुबनी, अप्रैल 8 -- झंझारपुर, निज प्रतिनिधि । कई वर्षों के बाद झंझारपुर अधिवक्ता लिपिक संघ का चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। कुल 108 मतदाताओं में से 105 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव परिणाम दोपहर बाद पर्यवेक्षक अधिवक्ता कुमार जितेंद्र एवं शंभू कुमार यादव ने घोषित किया। अध्यक्ष पद पर सियाराम यादव ने अपने एकमात्र प्रतिद्वंद्वी देवनाथ राय को 20 मतों के अंतर से पराजित किया। वहीं सचिव पद पर सुदेश कुमार लाल ने कांटे की टक्कर में गणेश यादव को चार मतों से हराया। तीसरे प्रत्याशी काशी कांत राय को मात्र 8 मत प्राप्त हुए। सचिव के मतगणना के दौरान एक मतपत्र कम पाया गया, जिसके कारण 105 की जगह 104 मतों की गिनती हुई। पर्यवेक्षकों ने आशंका जताई कि कोई मतदाता मतपत्र अपने साथ ले गया होगा। उपाध्यक्ष पद पर सूर्य नारायण राम और झूमन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.