अधिवक्ता राहत समिति के खाते से 8.75 लाख रुपये निकाले
बलरामपुर, जून 11 -- बलरामपुर, संवाददाता। जनपद में अधिवक्ताओं के हितों के लिए संचालित अधिवक्ता आपदा राहत समिति के बैंक खाते से 8.75 लाख रुपये की कथित अनियमित निकासी का मामला सामने आया है। समिति के पदाधिकारियों ने फर्जी हस्ताक्षर और मोहर का इस्तेमाल कर धनराशि निकालने का आरोप लगाते हुए कोतवाली नगर में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। समिति के अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह और सचिव मुर्तुजा हुसैन खान द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया है कि समिति का बैंक खाता यूपी ग्रामीण बैंक की बलरामपुर शाखा में संचालित है। आरोप है कि समिति के पूर्व पदाधिकारी शशांक कुमार त्रिपाठी को 12 दिसंबर 2025 को आयोजित आम सभा में पद से हटा दिया गया था। इसके बावजूद उन्होंने अप्रैल और जून 2026 के दौरान बैंक से 50 चेक प्राप्त कर लिए, जिसकी जानकारी अन्य पदाधिकारियों को नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.