कानपुर, दिसम्बर 17 -- एनआरआई सिटी की 17 बीघा जमीन के विवाद में हुई अधिवक्ता राजाराम की हत्या का मामला एक बार फिर चर्चा में है। जेसीपी मुख्यालय के आदेश से इस मामले में अग्रिम विवेचना शुरू हो चुकी है। दरअसल, पीड़ित ने पूर्व में कई प्रार्थना पत्र दिए थे कि उन्होंने जो नाम एफआईआर में लिखाए थे, उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। बता दें मामले का ट्रायल कोर्ट में चल रहा है। वादी की ओर से बचे रह गए अभियुक्तों को तलब करने की अर्जी दी गई है। अग्रिम विवेचना मूलगंज थाना प्रभारी को सौंपी गई है। नवाबगंज के गंगानगर सहकारी आवास समिति निवासी राजाराम की 22 दिसंबर 2021 को घर के दरवाजे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बेटे नरेंद्र देव ने नवाबगंज थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नरेंद्र के मुताबिक पिता की एनआरआई सिटी के अंदर और बाहर 17 बीघा जमीन है। इसी जमीन ...