लखीमपुरखीरी, मार्च 12 -- अधिवक्ता रमेश कुमार वर्मा को भारत विकास परिषद का नैमिष प्रांत का तीसरी बार प्रांतीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय कोर कमेटी भारत विकास परिषद की ओर से जारी मनोनयन पत्र डॉ. प्रदीप गुप्ता को प्रांतीय महासचिव, डॉ. राजवीर सिंह को क्षेत्रीय सचिव संपर्क नैमिष व अवध प्रांत मनोनीत किया गया। रमेश कुमार वर्मा भारत विकास परिषद में शाखा स्तर से लेकर प्रांत तक कई दायित्वों के निर्वहन के बाद नैमिष प्रांत के स्थापना काल से प्रांतीय अध्यक्ष हैं। वह जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रहे हैं। भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान भी हैं। रमेश वर्मा के प्रांतीय अध्यक्ष बनने से भारत विकास परिषद, अधिवक्ता संघ व भारतीय योग संस्थान में खुशी की लहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.