देवरिया, अप्रैल 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। बरहज तहसील बार के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता बृजेंद्र सिंह के मौत प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संदर्भित ज्ञापन जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने सोमवार को मुख्य राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह को सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। ज्ञापन देने वालों में जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर मिश्र, महामंत्री जयप्रकाश मिश्र, अजय गुप्ता, जयप्रकाश तिवारी, शिवानंद तिवारी, शैलेश शर्मा, संजय मिश्रा, दशरथ, भूपेंद्र तिवारी, अखिलेश उपाध्याय, पुरंदर तिवारी व अंकित मिश्रा शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.