रांची, फरवरी 25 -- रांची, संवाददाता। अधिवक्ता मनोज टंडन की जब्त गाड़ी रिलीज से जुड़े क्रिमिनल रिवीजन मामले में सुनवाई अब होली के बाद 11 मार्च को होगी। बुधवार को न्यायायुक्त एके मिश्रा की अदालत में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से उपस्थित लोक अभियोजक ने हाईकोर्ट के आदेश की प्रति जमा करने का हवाला देते हुए समय की मांग की, जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने आदेश दिया कि जो भी त्रुटियां इंगित की गई हैं, उसे पहले दूर किया जाए। याचिकाकर्ता को निर्देश दिया गया कि सभी त्रुटियों को ठीक कर विधिवत फाइल दुरुस्त करें। साथ ही मामले को एडमिशन की बिंदु पर सुनवाई के लिए 11 मार्च की तारीख सूचीबद्ध की गई। अर्थात निर्धारित तिथि पर अदालत यह तय करेगी कि रिवीजन याचिका सुनवाई योग्य है या नहीं। इससे पूर्व विपक्षी की ओर से स्वयं मनोज टंडन उपस्थित हुए और अपना पक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.