अधिवक्ता भवन में सुना गया मन की बात
सीवान, मार्च 30 -- सीवान। बूथ संख्या 275 स्थित अधिवक्ता भवन में रविवार को भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने अधिवक्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 132वां संस्करण सुना। जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि पड़ोसी क्षेत्रों में पिछले एक महीने से युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। ऐसे समय में भारत के लाखों परिवारों के लोग विदेशों, खासकर खाड़ी देशों में काम कर रहे हैं।उन्होंने खाड़ी देशों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वहां एक करोड़ से अधिक भारतीयों को हर तरह की मदद और सुरक्षा दी जा रही है। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि इस चुनौतीपूर्ण समय में सभी को एकजुट होकर देश के साथ खड़ा रहना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.