अधिवक्ता बोले ई-पंजीकरण व्यवस्था से बढ़ेगी बेरोजगारी
बागपत, जून 21 -- बड़ौत। जमीनों के बैनामे में ई-पंजीकरण व्यवस्था लागू करने के विरोध में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों ने हड़ताल जारी रखते हुए शनिवार को तहसील में जुलूस निकालकर धरना दिया। अधिवक्ताओं का कहना था कि यह व्यवस्था बेरोजगारी को बढ़ावा देने को काम करेगी। ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ता व दस्तावेज लेखक कई दिनों से हड़ताल पर है। रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह तोमर ने कहा कि सरकार ऐसी व्यवस्था लागू करने जा रही है, जिससे रोजगार कम और बेरोजगार अधिक लोग हो जाएंगे। वहीं महामंत्री पुष्पेंद्र तोमर ने कहा कि व्यवस्था को लागू करने से पहले तहसीलों में काम करने वाले अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, मुंशी, टाईपिस्ट के बारे में भी सोच लेना चाहिए था। यह भी पढ़ें- अधिवक्ता बोले ई-पंजीकरण व्यवस्था से बढ़ेगी बेरोजगारी इस मौके पर ईश्वर सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.