देवरिया, अप्रैल 8 -- बरहज (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। तहसील अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह की हत्या के मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने मंगलवार को क्षेत्राधिकारी और तहसीलदार कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। उन्होने प्रशसन के खिलाफ नारेबाजी। शाम को केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान से मिलकर उन्हें मांगों से संबंधित पत्रक सौंपा, जिसमे आरोपितों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की गई है। मंगलवार को दोपहर में अधिवक्ता संघ के भवन में इकट्ठा हुए और अध्यक्ष चंद्रगुप्त यादव के नेतृत्व में तहसील प्रशासन तथा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीओ कार्यालय पहुंचे। क्षेत्राधिकार राजेश चतुर्वेदी से मिलकर अपना विरोध दर्ज कराया और तत्काल गिरफ्तारी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। सीओ ने गिरफ्तारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.