नैनीताल, जून 13 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। मंगोली निवासी 52 वर्षीय अधिवक्ता गिरीश बहुखंडी का बीते शुक्रवार की शाम निधन हो गया। उनके निधन को जिला बार एसोसिएशन नैनीताल के अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट, सचिव संजय सुयाल ने अधिवक्ता परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया। 26 साल तक न्यायिक कार्यों से जुड़े बहुखंडी राजस्व मामले के अच्छे जानकार अधिवक्ताओ में शुमार थे। वे क्षेत्र पंचायत सदस्य भी चुने गए। पिछले कुछ समय से वे अस्वस्थ चल रहे थे। शनिवार को हल्द्वानी स्थित रानीबाग श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश चंदोला, मनीष मोहन जोशी, ओंकार गोस्वामी, नीरज साह, ज्योति प्रकाश सिंह बोरा, डीजीसी सुशील कुमार शर्मा, पंकज सिंह बिष्ट, राजेंद्र कुमार पाठक, दीपक रुवाली, कमल चिलवाल, नीरज गोस्वामी, शिवांशु जोशी, गजेंद्र मेहर...