अधिवक्ता बनकर विधवा महिला से 49 लाख रुपये की ठगी
रांची, जून 22 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली थाना क्षेत्र के सुलूमजुड़ी गांव की एक वृद्ध विधवा महिला से खुद को हाईकोर्ट का अधिवक्ता बताकर लगभग 49 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता नमिता महतो ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी कथित अधिवक्ता सत्येंद्र और उसकी पत्नी पूनम कुमारी के खिलाफ सिल्ली थाना में ठगी एवं धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार नमिता महतो के पति सुभाष चंद्र महतो गेल से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। वर्ष 2022 में उनके निधन के बाद एलआईसी से करीब 59 लाख रुपये की राशि महिला के खाते में आई थी। हालांकि बैंक द्वारा राशि को एफडी कर दिए जाने की जानकारी महिला को नहीं थी। अपने पैसे की निकासी और अन्य कार्यों के सिलसिले में वह गाजियाबाद गई थीं, जहां उनकी मुलाकात सत्येंद्र नामक व्यक्ति से हुई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.