मऊ, दिसम्बर 11 -- मऊ। उ.प्र. बार काउंसिल के आगामी जनवरी माह में होने वाले चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। इस क्रम में आल इंडिया बार काउंसिल और उ.प्र. बार काउंसिल के सदस्य श्रीनाथ त्रिपाठी ने बुधवार को दीवानी कचहरी में प्रेसवार्ता किया। पत्रकार वार्ता के दौरान आल इंडिया बार कौंसिल और उ.प्र. बार काउंसिल के सदस्य श्रीनाथ त्रिपाठी ने कहा अधिवक्ता प्रोटेक्शन ऐक्ट लागू किया जाना नितांत आवश्यक है। इसका ड्राफ्ट हम लोगों के प्रयास से बार काउंसिल के माध्यम से सरकार को लागू करने के लिए भेजा जा चुका है। इस ऐक्ट को कर्नाटक और राजस्थान की पूर्ववर्ती सरकार ने लागू किया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में इसे लागू कराने का आश्वासन दिया। बार काउंसिल में रजिस्ट्रेशन के पूर्व अधिवक्ताओं की एआईबी परीक्षा कराने को सही ठहराते हुए कहा कि इससे वकीलों में पढ़ने की प्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.