फतेहपुर, फरवरी 12 -- फतेहपुर। रामपुर जिले में बुधवार को अधिवक्ता की गोली मार कर हत्या किए जाने के विरोध में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों को गिरफ्तार कर सख्त सजा दिए जाने की मांग की। उन्होंने दिवंगत के परिजनों को आर्थिक सहायता दिए जाने की बात कही। राज्यपाल को भेजे गए ज्ञापन में अधिवक्ताों ने आए दिन अधिवक्ताओं से साथ हो रही घटनाओं को देखते हुए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की मांग की। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गया प्रसाद दुबे ने कहा कि अधिवक्ताओं से साथ बढ़ती अपराधिक घटनाएं चिंताजनक है। अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए सरकार को कदम उठाना चाहिए। महामंत्री जितेन्द्र सिंह भदौरियां ने कहा कि अधिवक्ताओं से साथ हो रही घटनाओं को लेकर सरकार गंभीर नहीं है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.