लखनऊ, मई 11 -- मानवतावादी अधिवक्ता महासभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एड. रामाशंकर भीम ने प्रेस क्लब में बार काउंसिल और बार एसोसिएशनों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। आरोप लगाया कि अधिवक्ता संगठनों के पदाधिकारी अपनी प्रासंगिकता खो रहे हैं। सरकार की कठपुतली बनकर काम कर रहे हैं। रमा शंकर ने कहा कि कानूनी संस्थाओं में भूमाफियाओं और धनबलियों का हस्तक्षेप बढ़ गया है, जिसे रोकना समय की मांग है। इस दौरान अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने, बार काउंसिल के सदस्यों की संख्या बढ़ाने और अधिवक्ताओं के हड़ताल के मौलिक अधिकार को संरक्षित करने जैसी प्रमुख मांगें उठाई गईं। यहां बसंतलाल रावत आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...