वाराणसी, मई 22 -- वाराणसी। काशी विश्वनाथ धाम के गेट नं. 4 पर अधिवक्ता से दुर्व्यवहार और अवैध वसूली की शिकायत को लेकर शुक्रवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमप्रकाश सिंह गौतम के नेतृत्व में वकीलों का प्रतिनिधिमंडल डीएम सत्येन्द्र कुमार से मिला। कलक्ट्रेट में मुलाकात के दौरान ज्ञापन सौंपते हुए अधिवक्ताओं ने बताया कि गेट के बाहर कई तरह के गिरोह काम कर रहे हैं। उनमें रुपेश मौर्या भी एक गिरोह चलाता है। पीड़ित अधिवक्ता दिलीप मिश्रा ने कहा कि 20 मई के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाए। अध्यक्ष प्रेमप्रकाश सिंह गौतम ने कहा कि अधिवक्ता के मान, सम्मान और स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने वालों पर कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए।नित्यानंद यह भी पढ़ें- सेंट्रल बार एसोसिएशन सभागार में गुरुवार को पूर्व अध्यक्षों और पूर्व महामंत्रि...