चाईबासा, मई 2 -- चाईबासा। चाइबासा बार केअधिवक्ता अमिताभ सरकार के बेटे चितेश सरकार ने आइसीएसई बोर्ड परीक्षा में 99,2 प्रतिशत अंक ला कर झारखंड स्टेट में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इस खुशी में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं के द्वारा शनिवार को बार भवन में उसे सम्मानित किया गया। वह संत जेवियर इंग्लिश मीडियम स्कूल का छात्र है। इस मौके पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य अधिवक्ता अनिल कुमार महतो, जिला बार एसोसिएशन के महासचिव फादर अगस्तिन कुल्लू समेत सभी अधिवक्ताओं ने चितेश सरकार को उनके उज्जवल भविष्य को लेकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता निरंजन प्रसाद साव, नीरज कुमार, कैसर परवेज, अमिताभ सरकार, नंदा सिन्हा, ताज खान, सुकुमार दरिपा, राजा राम गुप्ता, विमल विश्वकर्मा, सुनील छाबड़ा, अरुण प्रजापति,आशीष सिन्हा,...