अधिवक्ता पर हमले में केस दर्ज
गाजीपुर, मई 7 -- जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के बब्बनपुर (हेतिमपुर) गांव में एक अधिवक्ता पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। तहरीर के अनुसार, जमानिया कचहरी में वकालत करने वाले अधिवक्ता यशवंत सिंह पर उनके ही पड़ोसी ने लोहे की रॉड से उस वक्त हमला कर दिया जब वे शाम के समय अपने घर से किसी कार्यवश बाहर निकले थे। तहरीर में बताया कि शाम करीब 4:00 से 4:30 बजे के बीच जब वे अपने घर से आधार कार्ड लेकर निकल रहे थे, तभी पड़ोस में रहने वाले प्रदीप कुमार चौधरी ने सिर पर पीछे से लोहे की रॉड से जोरदार प्रहार कर दिया। यह भी पढ़ें- अधिवक्ता और परिजनों पर हमला, लूट के आरोप में 11 पर मुकदमा इस अचानक हुए हमले में अधिवक्ता का सिर फट गया और वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.